पटना में सुबह सुबह पुलिस ने किया एनकाउंटर, सीएमएस वैन लूट मामले के आरोपी के पैर में लगी गोली, कट्टा, आईफोन और बाइक बरामद

बिहार में चर्चित CMS कैश वैन लूटकांड में पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पटना में सुबह सुबह पुलिस ने किया एनकाउंटर, सीएमएस वैन लूट मामले के आरोपी के पैर में लगी गोली, कट्टा, आईफोन और बाइक बरामद
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना:बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है.पटना में कुछ दिन पहले हुए चर्चित CMS कैश वैन लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

राजधानी पटना में 13 मई को हुए 27 लाख रुपये के सीएमएस वैन लूटकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोलबीघहा इलाके में हुई इस बड़ी लूट के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र के उदयनी इलाके में कार्रवाई करते हुए अपराधियों को घेर लिया, जहां पुलिस और अपराधियों के बीच हाफ एनकाउंटर हुआ।  मुठभेड़ के दौरान नीतीश नामक अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, लूट की योजना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और आईफोन भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है

​गोपालपुर थाना इलाके के जोल बीघा के पास हथियारबंद अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. वहां से गुजर रही सीएमएस सिक्योरिटी वैन को पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रोक लिया था. इसके बाद सुरक्षाकर्मियों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया, जिसमें करीब 27 लाख रुपये थे. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे.

सीनियर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी दीदारगंज और पटना सिटी इलाके के रहने वाले हैं. इनमें से एक अपराधी पहले भी लूट के मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस ने लूटे गए 27 लाख रुपये में से पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट, अपराधियों द्वारा पहने गए कपड़े, सीएमएस कंपनी की गाड़ी की पर्ची और लूट की रकम से खरीदे गए पांच आईफोन भी जब्त किए गए हैं.

सीनियर एसपी के मुताबिक जिन कपड़ों को पहनकर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था, वह कपड़े भी बरामद हुए हैं. जिस मोटरसाइकिल से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है. हेलमेट भी बरामद हुआ है. इसके अलावा अन्य रुपये और सामान की बरामदगी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.